
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मुंगेर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
लालमोहन महाराज ,मुंगेर
06-कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मुंगेर – सह – सहायक निर्वाची पदाधिकारी (ARO) निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन की महत्वपूर्ण तिथियों, मतदान की प्रक्रिया, नामांकन की प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता (MCC), निर्वाचन संबंधी नियमों एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से भी सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी (ARO), मुंगेर ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग एवं समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लो जपा रामविलास के मुंगेर जिला अध्यक्ष प्रमोद पसवान, भाजपा नेता संतोष पोद्दार, धर्मेंद्र कुमार, राजदनेता सौरभ जायसवाल , कांग्रेस नेता सहित अन्य नेताओं से कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, स्पष्टीकरण अथवा शंका होने पर वे निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय तत्पर रहेगा।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्री एवं दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।



