
‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया
राजू बोहरा /नयी दिल्ली….’राष्ट्रीय मानव पार्टी’ आगामी लोकसभा चुनावों में पूरे जोर शोर से अपनी भागीदारी निभाने जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के आवेदन आ रहे हैं, पर पार्टी सकारात्मक राजनीति करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों को ही चुनावी मैदान में उतारेगी।राष्ट्रीय मानव पार्टी द्वारा 2 दिन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश झंकार ने राष्ट्रीय महासचिव बी एस चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल वत्स, कला और संस्कृति मनीष कुमार, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी राघव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश व अन्य आरएमपी पदाधिकारियो की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया।
घोषणा पत्र के बिंदु इस प्रकार है। 1. सभी नागरिकों को भेदभाव के बिना समान अवसर प्रदान करना। 2. भारत को शिक्षित ,स्वस्थ , समृद्ध और सशक्त देश बनाने की दिशा में कार्य करना।3. बेरोज़गारी की समस्या को समाप्त करने के प्रयास करना। सभी युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करना। 4. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना। कृषि क्षेत्र के रोज़गार को बढ़ाने के प्रयास करना। 5. देश के सभी नागरिकों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना। 6. देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
7. लिंग समानता सुनिश्चित करना। 8. ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करना और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त करना। 9. कर प्रणाली में पुनर्विचार कर उसे सरल बनाना। 10. देश और समाज में एकता और खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करना। 11. बुनियादी संरचना सड़क, रेलवे आदि का विकास करना। 12. सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना। 13. विकास को देश के हर गांव, हर शहर और समाज के हाशिए पर रह रहे नागरिकों तक पहुंचाना। 14.वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनके अनुकूल वातावरण बनाने के प्रयास करना। 15. जल संरक्षण पर व्यापक नीति बनाकर जल स्त्रोतों को सुरक्षित करना। 16. वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के विभिन्न उपाय करना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।