चरित्र की पूजा परमात्मा भी करते हैं- भानु शंकर व्यास

0
6

रामचरितमानस का पाठ करने से ही सुख की प्राप्ति होगी

लालमोहन महाराज, मुंगेर
मुंगेर जिले के दुर्गा स्थान अग्रहन में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक थाना शामपुर के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह व पुलिस पदाधिकारी राजकुमार ने संयुक्त रुप से फीता काटकर रामकथा का शुभारंभ किया। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति अग्रहन के अध्यक्ष नवीन चंद्र सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह सहित गणमान्य सम्मानित व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष, जिप सदस्य पुलिस पदाधिकारियों , चित्रकूट से पहुंचे कथावाचक भानु शंकर व्यास को अंग वस्त्र भेंट कर व फूलों का गुच्छा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथावाचक भानु शंकर व्यास ने कहा कि संसार में सुखी कोई नहीं है ,सुखी वही है जो रामचरितमानस का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के संघर्षमय जीवन से सभी को शिक्षा लेनी चाहिए । श्री राम के बताएं रास्ते पर चलने से ही सभी का कल्याण होगा। चरित्र सबसे बड़ा धर्म है चरित्र की पूजा परमात्मा की करते हैं । चरित्र किसी दुकान में नहीं मिलता है। रामचरितमानस को जरूर पढ़े और उसे अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि अपने शरीर को तो लोग सजा लेते हैं लेकिन अपने दिल में कूड़ा करकट रूपी क्रोध ,कामवासना, छल, कपट भर लेते हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्य का जीवन नारकीय हो जाता है। शरीर सजाने की अपेक्षा दिल में दया ,धर्म, क्षमा, अच्छे चरित्र का निर्माण करने संबंधी बातों को जरूर जगह दीजिए। इंद्रियों को उपासना की ओर ले जाना चाहते हैं तो रामचरितमानस का पाठ करें। मानव शरीर भजन करने के लिए मिला है। मन ,शरीर भक्ति के लिए है। भ्रम और मोह सभी के दुखों का कारण है। भगवान की कथा सुनेंगे तभी भ्रम और मोह मिटेगा। इस अवसर पर कथावाचक भानु शंकर व्यास के द्वारा भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बारे में राम स्तुति नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजा रूणम गाये जाने पर श्रद्धालू झूम उठे। इस अवसर पर रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चले रामकथा कार्यक्रम को समाज सेवी नरेश सिंह साहेब, किसान विनोद सिंह ,करण सिंह, दुर्गा पूजा समिति अग्रहन के उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लोलो रजक व संजय तिवारी ,अमरजीत सिंह ,निगरानी समिति के मुनचुन सिंह ,भैरव सिंह सहित दर्जनों गणमान्य श्रद्धालुओं ने सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here