
जमालपुर में बाबा साहब की प्रतिमा को काले रंग से पोतने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालमोहन महाराज,मुंगेर
मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि जमालपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर काला रंग पोतने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति आनंद कुमार को न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। एस डीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि 28 जुलाई को सुबह 7:00 बजे जमालपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला रंग पोत लोक भावना को आहत करने का प्रयास किया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जमालपुर थाना टीम जमालपुर वर्कशॉप के गेट नंबर 6 के पास पहुं ची।
वहां स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति काले रंग से पोते हुई पाई गई। इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर इस कांड में एक व्यक्ति आनंद कुमार की संलिप्तता सामने आई। आनंद कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। एस डीपीओ अभिषेक आनंद ने आम जनता से अपील किया कि अपने आसपास के असामाजिक कृत्य कारित करने वाले की सूचना पुलिस को जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031828096/ 9031828099 पर दें। भ्रामक एवं अपवाह युक्त खबर फैलाने वालों से सावधान रहें ।


