इन्फोटेन

जल्‍द रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’

दिव्‍य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ जल्‍द रिलीज होगी। फिल्‍म अभी पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के अंतिम दौर में है। मगर यू-ट्यूब पर जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है। म्‍यूजिक कंपनी वेब द्वारा जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को अब तक 220,217 लोगों ने देखा है।

बता दें कि यह फिल्‍म भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्‍वल है, जिसके निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव हैं। फिल्‍म के बारे में उन्‍होंने  कहा कि  ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार के उन नौजवानों की कहानी है, जिसमें उन्‍हें नौकरी के लिए दर – दर भटकना पड़ता है, मगर उन्‍हें नौकरी नहीं मिलती है। फिल्‍म में मूलत: पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली और उससे प्रभावति लोगों की पीड़ा को दिखायी जाएगी।

इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर डूपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सिक्‍वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी पी भट्ट, आइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आएंगी। फिल्‍म में गीत – संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button