दूरदर्शन लेकर आया है एक और पारिवारिक नया डेली धारावाहिक ’’बंधन कच्चे धागों का’’

0
78

राजू बोहरा
आज के इस आधुनिक दौर में  भी बड़े पर्दे की फिल्मे और छोटे पर्दे के टीवी धारावाहिेक लोगों के मनोरंजन का सबसे सशक्त माध्यम है। इसीलिए फिल्मों और टीवी धारावाहिकों को समाज का आईना भी कहा जाता है। फिल्मों के मुक़ाबले आज भी टीवी धारावाहिकों की पहुँच ज्यादा है क्योंकि टी.वी. धारावाहिक हर घर में  देखे जाते हैंें और जिनका सरोकार सीधे दर्शकों से होता हैे जबकि फिल्मे सिनेमा हॉल में रिलीज होने के बाद ही टीवी पर आ पाती है। निजी प्राइवेट चैनलो के काॅम्पीटीशन के इस दौर मंे भी अपना स्वदेशी चैनल दूरदर्शन डीडी नेशनल ही एक मात्र ऐसा चैनल है जो शालीनता वाले ऐसे धारावाहिक प्रस्तुत कर रहा है जो लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ कुछ ना कुछ समाजिक संदेश भी देते है।
दूरदर्शन अब दोपहर की सभा में नेशनल चैनल पर एक ऐसा ही नया डेली धारावाहिक ’’बंधन कच्चे धागों का’’ का लेकर आया है जिसका प्रसारण 20 फरवरी 2017 से शुरू  हुआ  है जिसका निर्माण ’’त्रिशक्ति फिल्म्स’’ के बैनर तले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी एन जोशी कर रहे है।  इस नये डेली के लेखक पारस जायसवाल और निर्देशक मनोज सिंह है जबकि इस डेली शो के कार्यकारी निर्माता भुवन जोशी है। ’’बंधन कच्चे धागों का’’ का प्रसारण प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार दोपहर दोपहर 2 बजे होगा।
यह धारावाहिक भाई बहन के प्यार की कहानी पर आधारित है। इस धारावाहिक के लेखक पारस जायसवाल और निर्देशक मनोज सिंह की जोड़ी दूरदर्शन के कई लोकप्रिय हिट धारावाहिको में एक साथ पहले भी काम कर चुके है जबकि इस धारावाहिक के निर्माता डी एन जोशी एक सफल फिल्म निर्माता रह चुके है जो मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड के नामी फिल्म स्टार के साथ ’’दानवीर’’, ’’सौतेला’, ’’कृष्णा अवतार’’,’’उस्तादों के उस्ताद’’,’’क्रतिक्षेे्त्र’’ और ’’जंग’’ जैसी आधा दर्जन से अधिक चर्चित हिन्दी फिल्मो का बतौर निर्माता एवं सह निर्माता के रूप में सफल निर्माण कर चुके है
डेली धारावाहिक ’’बंधन कच्चे धागों का’’ में फिल्म व टीवी के अनेक चर्चित कलाकार काम कर रहे है जिनमे ऋचा सोनी, श्वेता गौतम, स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक”साथिया ” फेम वंधना विठलानी, नीरज भारद्धाज,  हरमनप्रीत कौर, अरुण कुमार सिंह, अंतिमा शर्मा, सीमा सिंह, विपिन सिंह, यशिका, अरुणा सिंह, मदन कबीर, करन मिश्रा, रति शंकर पांडेय, मास्टर लक्ष्य वाही, मास्टर आदित्य जैसे चर्चित कलाकार मुख्य रूप से शामिल है। इसके कैमरामैन जगबीर सिंह है।
धारावाहिक का शीर्षक गीत नवाब आरजू ने लिखा है जिसे अलीगनी ने संगीत से सजाया है। इस नये डेली धारावाहिक की शूटिंग बनारस उत्तर प्रदेश, मुम्बई और ठाणे में हो रही है।  दूरदर्शन का यह डेली धारावाहिक ’’बंधन कच्चे धागों का’’ दर्शको में तेजी  लोकप्रिय हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here