देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुबारक: मांझी

0
0

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की मेरी हमेशा यह इच्छा रही थी कि कोई आदिवासी परिवार से देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय करे । ईश्वर ने मेरी बात सुन ली और आज द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वां राष्ट्रपति बनी।
मांझी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारत की 15 वीं राष्ट्रपति बनी यह मेरे जीवन में सबसे बड़ी खुशियों में एक है । हम जीत पर आदिवासी, दलित एवं हर भारत वासियों को इस जीत पर बधाई देता हूं। Mkमांझी ने कहा कि आदिवासी परिवार से द्रौपदी मुर्मू का 15 वां राष्ट्रपति चुनाव जितना यह भारत के इतिहास में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सभी वर्ग के पिछड़े हुए गरीब परिवारों के लिए यह जीत ऐतिहासिक है । द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दलित, आदिवासी परिवारों के लिए भारत के इतिहास में आज का दिन सबसे बड़ा जश्न का दिन है। भेद भाव से ऊपर उठकर आदिवासी परिवार से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपार समर्थन दिए जाने पर उन सभी जन प्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा आभार एवं जीत पर बधाई।
हम के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि समाज के सबसे पिछड़े आदिवासी परिवार से पहली बार भारत के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15 वां राष्ट्रपति के रूप चुनाव में जीत हासिल करने पर मेरे और मेरे पार्टी की ओर से जीत पर हार्दिक बधाई।
डॉ0 संतोष कुमार सुमन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा एनडीए ने खुले विचार का प्रदर्शन करते हुए आदिवासी परिवार से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया उसी समय तय हो गया था कि अगला 15वां राष्ट्रपति देश की द्रौपदी मुर्मू होंगी । द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में जीत पर आदिवासी परिवार एवं अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ साथ सभी जाति धर्म के लोगों के बीच आज खुशी की लहर है । यह जीत हम सभी के लिए ऐतिहासिक जीत है। मैं पुनः द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वां राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई देता हूं।
द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वां राष्ट्रपति के रूप में जीत हासिल करने पर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री (विधायक) डॉ० अनिल कुमार, ज्योति मांझी (विधायक) प्रदेश अध्यक्ष बिहार (विधायक) प्रफुल्ल मांझी, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि हम नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here