राजद नेताओं ने लोहिया को याद किया

0
21

तेवरऑनलाइन, पटना

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे की अध्यक्षता में उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का नारा था ‘‘संसोपा ने बाँधी गाँठ पिछड़ा पावे सौ में साठ’’। ‘‘रोको महँगी बाँधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम’’। डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. कान्ति सिंह ने कहा कि लोहिया जी जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष करते रहे तथा महिलाओं को अधिकार दिलाने के प्रति सदैव चिन्तित रहते थे।

प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के नेतृत्व में डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है तथा इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाना ही डॉ. लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व विधायक डॉ. सुधांशु शेखर भास्कर, नन्दकिशोर राम, नागेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. राजा राम पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम अकेला, प्रवक्ता एजाज अहमद, मनीष यादव, कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह, महासचिव बबन यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, अब्दुलबाकी उर्फ सज्जन, भाई अरूण, संजय यादव, डॉ. अनवर आलम, मुनेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, हरेराम रजवार, निरंजन चन्द्रवंशी, अजय कुमार, ई0 ललन पासवान, महताब आलम, मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here