राहुल राॅय अभिनीत “अनोखी” को सेंसर बोर्ड से मिला “यू” सर्टिफिकेट

0
21

सेंसर बोर्ड ने परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स कृत हिन्दी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ को “यू” प्रमाणपत्र देकर पास कर दिया है। ‘अनोखी’ के निर्माता बी बी के सिन्हा और निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं। “अनोखी” की कहानी का कॉन्सेप्ट बी बी सिन्हा का है। पटकथा व संवाद लेखक जीतेंद्र सुमन ने लिखे हैं। गीतकार कुकू प्रभाष, फरीद साबरी, विवेक बख्शी, राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक हैं। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे और सिनेमाटोग्राफर शानू सिन्हा हैं। मुख्य कलाकार हैं- राहुल राॅय, कशिश दुग्गल, कल्पना शाह, जरीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, अमायरा भारद्वाज, केशू राहुल, बृजेश कुमार, मनीष चतुर्वेदी, रूपा सिंह, ओम कपूर, पूजा वर्मा, प्रिया सिंह और मास्टर अभिनव व बेबी पूजा। ‘अनोखी’ की सह निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं। फिल्म के प्रचारक समरजीत हैं।

“अनोखी” एक ऐसी नारी के त्याग और बलिदान की कहानी है, जिसे न पति से प्यार मिलता है, ना बेटा से सम्मान। क्या सौतेली माँ सचमुच निष्ठुर एवं खुदगर्ज़ होती है ? नहीं, वह सौतेली तो होती है, पर, आखिरकार माँ ही होती है! यहाँ सौतेली माँ अपने सौतेले बेटे की जान बचाने हेतु जान की बाज़ी लगा देने तक के लिए तैयार रहती है! कुछ ऐसा ही है “अनोखी” का अनोखा क्लाइमैक्स! इस फिल्म में कशिश दुग्गल और कल्पना शाह के साथ राहुल रॉय की रोमांटिक जोड़ी है। “अनोखी – द जर्नी ऑफ ए वूमन” बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं मुंबई में शीघ्र ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here