लोजपा (रामविलास) के डेकोमेंट्री विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से ही बिहार का विकास संभव :राजू तिवारी

0
114

लालमोहन महाराज, मुंगेर
लोजपा रामविलास के संगठनात्मक समीक्षा को लेकर मुंगेर के साइं सिपरेशन हॉल में बैठक हुईl
समीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कीl
जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा( रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी एवं लोजपा (रामविलास) संगठन प्रमुख इंजीनियर सुरेंद्र विवेक उपस्थित थे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं सहायक प्रभारी प्रदेश महासचिव संजय कुमार मंडल मौजूद थेl
लोजपा (रामविलास )के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत कियाl
प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी हित में संगठन की मजबूती को लेकर संगठनात्मक रूपरेखा को समीक्षा बैठक के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है l समीक्षा से पार्टी में मजबूती प्रदान होती है lजबकि पार्टी का कार्यकर्ता ही रीढ होता हैl जिला स्तरीय कमेटी एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी के साथ-साथ पंचायतों एवं बूथों तक जाकर संगठन को मजबूत प्रदान करना हैl
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ ओके संगठन की संरचना को विस्तार करने की जरूरत हैl उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की लहर हैl वर्तमान बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार बिहार को जाति के नाम पर और भाई भाई के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैंl अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है lशिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है ,बिजली में भारी हेराफेरी कर उपभोक्ताओं से अधिक राशि लिया जा रहा है lइसके लिए (लोजपा )रामविलास आंदोलन करेगी!
बिहार का चहुंमुखी विकास तभी संभव है जब लोजपा (रामविलास )के डॉक्यूमेंट्री विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को आधार बनाएगीl
लोजपा (रामविलास) ने ओडीशा के बालासोर के ट्रेन हादसा परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया!
समीक्षा बैठक के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ सीटू मोदी, पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, प्रदेश महासचिव प्रमोद पासवान, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष रंजीत पासवान, एससी/ एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय रजक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान ,महिला अध्यक्ष निशी शर्मा ,आईटी सेल अध्यक्ष रोहित सिंह, ,नवल किशोर पासवान ,पवन मंडल ,मेघा श्री , मोहम्मद इरशाद हुसैन उर्फ नीलू, प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल ,जीवन सिंह, विभाकर सिंह ,ज्योतिष पासवान ,संजय ठाकुर ,, देवव्रत पासवान ,गायत्री देवी, पंकज पासवान ,आयुष कुशवाहा, मनोहर दास ,रविंद्र पासवान ,, , अवधेश पासवान आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here