सोझी घाट में जल सत्याग्रह करेंगे राजा कर्ण मीर कासिम समिति के अध्यक्ष

0
22

नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों के पक्ष में करेंगे जल सत्याग्रह
लालमोहन महाराज, मुंगेर । मुंगेर नगर निगम में 16 दिनों से चली आ रही नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे शहर की स्थिति अत्यंत ही नारकीय हो गई है। चारों तरफ कूड़ा- करकट बिखरा पड़ा है। कूड़ा- करकट के सड़ने गलने के कारण हर तरफ दुर्गंध फैल रहा है और महामारी के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही पिछले 3 महीने से वेतन के अभाव में सफाई कर्मियों की हालत भी अत्यंत ही दयनीय हो गई है। ऐसे में शहर एवं सफाई कर्मियों की स्थिति से परेशान होकर मुंगेर के प्रसिद्ध राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजा कर्ण मीर कासिम समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने सफाई कर्मियों के समर्थन में सोझी घाट पर जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में श्री अहमद ने कहा कि सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं देना न्यायोचित नहीं है। इस पर भी 3- 3 महीने तक बिना वेतन का काम लेना सरासर उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि उचित मांगों को लेकर जब भी मुंगेर के लोग आवाज उठाएंगे तो हमारी समिति उनके साथ रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम कार्यालय के समीप धरना पर बैठे वार्ड पार्षद का भी धरना स्थल पर जाकर समर्थन किया।
इस मौके पर एनसीपी नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय केशरी ने भी हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन धरना स्थल पर जाकर किया। श्री केशरी ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ नगर निगम द्वारा सरासर अन्याय किया जा रहा है। यदि लंबे समय तक सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे तो मुंगेर में कभी भी महामारी फैल सकती है और कर्मचारियों के परिवार भूखमरी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में एक सजग नागरिक होने के नाते सफाई कर्मियों का समर्थन करना हमारा कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here