सौहार्द व शांति पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा को पर्व की तरह मनाएं:डी एम नवीन कुमार

0
37

सौहार्द व शांति पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा को पर्व की तरह मनाएं-डी एमि
लालमोहन महाराज ,मुंगेर
पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी और बेहतर रूप में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाये। जिला प्रशासन आज शांति समिति के बैठक में प्राप्त हुए सुझावों पर विचार एवं समस्याओं को ससमय दूर करने का प्रयास करेगा। आज जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने संग्रहालय के सभागार में दुर्गा पूजा त्योहार के शांति समिति की बैठक के अवसर पर यह बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी मिलकर बेहतर व्यवस्था के तहत शांति, सुसंस्कृत एवं सदभावपूर्ण वातावरण में आस्था के पर्व दुर्गा पूजा त्योहार को हर्षोउल्लास के वातावरण में मनायेगे। मुंगेर की दुर्गा पूजा की आन, बान और शान है। दूर दूर से बाहर के लोग इस अवसर पर यहाँ आते हैं। बाहरी अतिथियों को मेहमान के रूप में आदर और सम्मान करे, ताकि अच्छी छवि लेकर वे यहाँ से वापस जाये। पूजा समितियाँ अपने पंडाल के बाहर अपने क्षेत्र के दशमी, बारहवी, मेडिकल, इंजीनियरिंग एव विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं / अभ्यर्थियों की सूची लगाये और उन्हें बुलाकर सम्मानित भी करे।असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें समझाये और शांति सदभाव तथा सौहार्द के साथ त्योहार में सहभागिता हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा के पूर्व पानी बिजली एवं सड़क की अच्छी स्थिति एवं व्यवस्था का प्रयास जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ जलारेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा त्योहार मनाये जाने के निमित सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संदर्भ में तैयारियों की जा रही है। जो काम इस दिशा में बाकी है उसे ससमय पूरा कर लिया जायेगा। सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, ड्रॉपगेट, नियंत्रण कक्ष आदि कहाँ कहाँ संस्थापित किये जायेगे उसे चिन्हित कर लिया गया है। दुर्गा पूजा के अवसर पर मानव यातायात प्रबंधन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिलकर इसकी मुक्कमल व्यवस्था करेगे। सभी पूजा समितियाँ 50-100 वॉलिन्टियर की सूची तैयार रखेगे। पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास की अलग अलग व्यवस्था रखी जाय। साथ ही महिला एवं पुरुष का भी प्रवेश और निकास अलग अलग रखा जाना उचित होगा। दुर्गा पूजा के अवधि में पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद और आपके साथ रहेगी। मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल विधि व्यवस्था के लिए प्राप्त होने की संभावना है। आशा है इस बार पुलिस की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर दुरूस्त एवं बेहतर व्यवस्था रहेगा।

शांति समिति की बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर यतेंद्र कुमार पाल एवं अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर द्वारा अपने अपने क्षेत्र अन्तर्गत तैयारियों के संबंध में बैठक में जानकारी दी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कलश स्थापन के साथ 26 सितम्बर से दुर्गा पूजा आरंभ हो रही है। विसर्जन हेतु 08 एवं 07 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो गये है। संवेदनशील स्थानों सीसीटीवी संस्थापित किये जायेगे। नगर निगम क्षेत्र में 09 चिन्हित स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा। थाना एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली गयी है। 107 के तहत निरोधात्मक एवं बाउंड डाउन की कार्रवाई की जा रही है। डीजे एवं बॉक्स पर प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों को लाईसेंस लेना जरूरी है। नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर निर्धारित समय पर विसर्जन का निर्णय लिया गया है। आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में पूजा पंडालों में चुनाव संबंधित प्रचार प्रसार के के संबंध में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भी अपने अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत शांति समिति की बैठक के आयोजन किये जाने एवं अन्य तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई।वि

गत वर्ष विसर्जन के समय आपसी विवाद को देखते हुए जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्यगण को संबंधित पूजा समितियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर लेने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक गतिविधियों के साथ पूजा समितियों से अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया ।रक्तदान शिविर एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन का भी सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ पूजा समितियों को छठ पूजा के बाद 02 नवम्बर को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जायेगा। पूजा समितियों की जबावदेही है कि बेहतर व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण सदभावपूर्ण एवं उत्सवी माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने में अपना महती योगदान करे। सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में शांति समिति के सदस्यों के ओर से प्राप्त सुझाव केआलोक में नगर आयुक्त को इस संदर्भ में निर्देश दिया गया। अन्य जिलों से चंडिका स्थान आने • वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए एनएच संपर्क बिन्दु एवं मार्ग पर यातायात व्यवस्था एवं नियंत्रण कक्ष के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं तारापुर, संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण, शांति समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधिगण बैठक में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here