पहला पन्ना

देशभक्ति के सुरों से सजी शाम: ‘संकलन-5’ में अधिकारियों और कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। देशभक्ति के तरानों, संगीत की मधुर प्रस्तुतियों और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ ‘संकलन-5 : एक शाम देश के नाम’ का आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर सभागार में किया गया। आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, न्यायिक व्यवस्था, सरकारी विभागों, संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली के जिलाधिकारी एस.एस. परिहार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.एस. सागर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। जीएसटी एवं कस्टम के सहायक आयुक्त संजीव ऋषि, सीबीआई के डीएसपी आशीष शर्मा तथा दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी भी उल्लेखनीय रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अभिनेता एवं पार्श्व गायक राजा हसन सहित गायकों रश्मि शर्मा, सपना भटनागर, शाज़िद अली और दीपक राणा ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। फिल्म निर्देशक राजीव एस. रुइया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकारी कर्मचारियों, न्यायालय के स्टाफ, पुलिस एवं जेल अधिकारियों, तिहाड़ आइडल के प्रतिभागियों और रिफॉर्म डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने मंच पर गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक स्काई हाइट्स ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश बैंसला, उपाध्यक्ष मयंक जैन, कोषाध्यक्ष पंकज चौहान, सचिव मंगे राम, महासचिव रचना जैन, संयुक्त सचिव सरिता तथा अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘संकलन-5’ ने संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, आपसी सहयोग और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button