त्रिपुरा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सरेआम निर्वस्त्र किया

0
20

त्रिपुरा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पिटाई की गई और उसे सरेआम निर्वस्त्र कर एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “पश्चिमी त्रिपुरा के बिशालगढ़ में बुधवार की रात 37 वर्षीया एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र किया गया, बेरहमी से उसकी पिटाई की गई और उसे एक पेड़ से बांध दिया गया।”

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया  । मुख्य आरोपी सहित अन्य तीन आरोपी अभी तक फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को उसके घर से खींच लिया और दुष्कर्म के लिए उसे वहां ले गए जहां महिलाओं सहित कई लोग मौजूद थे लेकिन पीड़िता को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित महिला पांच बच्चों की मां है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में महिला के पति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस बीच, त्रिपुरा महिला आयोग की अध्यक्ष पूर्णिमा रॉय ने इस क्रूरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

इस घटना के विरोध में बिशालगढ़ में लोगों ने एक रैली आयोजित की।

Previous articleबिहार में दो किसान अगवा
Next articleबदहाल किसानों की कब सुध लेगी सरकार?
सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here