नीतीश कुमार ने महाने बीयर सिंचाईं परियोजना का किया निरीक्षण

0
13

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी ग्राम पंचायत अंतर्गत महाने बीयर सिंचाईं परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने महाने बीयर सिंचाईं परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सचिव जल संसाधन को निर्देश दिया कि महाने बीयर सिंचाईं परियोजना के डैमेज पिलर, प्रोटेक्शन वाल, बोल्डर पिचिंग, बेलहरवा महाने लिंक कैनाल के सुपर पैसेज सहित अन्य चीजों को दुरूस्त करायें। उन्होंने कहा कि इसके डिसिल्टेशन का कार्य भी कराएं।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर सिंचाई कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हम आपकी समस्या जानने आए हैं और आपकी सिंचाई एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कमांड एरिया से आने वाले पानी का माइनर डिस्ट्रिब्यूट्री कार्य कराएं ताकि ग्रामीणों को सिंचाई कार्य में सुविधा हो। जल वितरण की ऐसी व्यवस्था बनाएं कि अधिक से अधिक किसानों को इससे फायदा हो और सभी को सिंचाई में सहुलियत हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि महाने बीयर सिंचाईं परियोजना का जल्द पुनस्र्थापन कार्य शुरु कराएं। इसके पूर्ण होने से आस पास के कई गांवों को फायदा होगा।

निरीक्षण के दौरान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पंकज सिन्हा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जग्गु नाथ रेड्डी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here