इन्फोटेन

ब्यूटी पांडेय की आवाज में छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही भक्ति की मिठास

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की प्रस्तुति में छठी मैया की महिमा और लोक आस्था का दिखा खूबसूरत संगम

पटना। छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज किया गया है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस विशेष प्रस्तुति को गायिका ब्यूटी पांडेय ने अपनी मधुर आवाज दी है। रिलीज के बाद से ही यह गीत दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
छठी मैया की महिमा, लोक आस्था और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित इस गीत का फिल्मांकन आकर्षक अंदाज में किया गया है। गीत में अभिनेत्री पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में छठ घाट, व्रतियों की श्रद्धा और छठी मैया के प्रति अटूट विश्वास को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
गीत के निर्माता रत्नेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की पहचान और हमारी आस्था से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। ‘तोहरे असरे छठी माई’ के माध्यम से छठी मैया की महिमा और लोक संस्कृति को संगीत के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ब्यूटी पांडेय ने अपनी मधुर आवाज से गीत को भावपूर्ण बनाया है। उम्मीद है कि यह गीत छठ व्रतियों और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाएगा।
इस गीत के गीतकार साजन सावरिया, संगीतकार सर्विंद यादव और निर्देशक धर्मेंद्र यादव हैं। इसकी कोरियोग्राफी विल्सन जी ने की है, जबकि एडिटिंग वीके बॉस और डीआई का काम रोहित सिंह ने किया है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं और डिजिटल कार्यों की जिम्मेदारी विकास यादव ने संभाली है।
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस प्रस्तुति के माध्यम से भोजपुरी संगीत में छठ महापर्व की परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button