
भाजपा नेता मो. मुजफ्फर ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
लालमोहन महाराज, मुंगेर
सूबे के भाजपा नेता मो मुजफ्फर ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी ।मो मुजफ्फर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि
मैं वर्ष 2012 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ एक समर्पित कार्यकर्ता हूँ। आदरणीय सम्राट चौधरी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता रहा है, जो मेरे राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
उनका स्नेह, नेतृत्व और मार्गदर्शन न केवल मुझे, बल्कि पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करता रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में बिहार की राजनीति एक नई दिशा और मजबूती प्राप्त कर रही है।
मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास करता हूँ कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।



