युवा नेता धीरज सिंह कुशवाहा महात्मा फुले समता परिषद बिहार का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत

0
30

पटना । युवा नेता धीरज सिंह कुशवाहा को महात्मा फुले समता परिषद बिहार का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।महात्मा फुले समता परिषद् के मुख्य संरक्षक व जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निदेशानुसार परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु पटेल के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई, जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष- 25 प्रदेश प्रधान महासचिव- 1 प्रदेश महासचिव- 58 प्रदेश संगठन सचिव-11, प्रदेश सचिव- 29 , प्रदेश मुख्य प्रवक्ता -1 प्रवक्ता- 4 मीडिया प्रभारी- 3 आई.टी. सेल प्रभारी- 1 कार्यालय प्रभारी-1 एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- 55 मनोनीत किए गए हैं। धीरज सिंह कुशवाहा को महत्मा फूले समता परिषद बिहार का मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। धीरज सिंह कुशवाहा लंबे समय से बिहार में समरस समाज की स्थापना में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here