राष्ट्रप्रेम जागृत करना ही तिरंगा यात्रा का है उद्देश्य :अम्बरीश सिंह

0
63

लालमोहन महाराज, मुंगेर।मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों में तिरंगा यात्रा निकाली गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के मुंगेर जिला उपाध्यक्ष सह हवेली खड़गपुर के तिरंगा यात्रा प्रभारी अम्बरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह की उपस्थिति में खड़गपुर उत्तरी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली । संयोजक सुनील कुमार झा अमर कुमार पासवान ,एमपी साहू, मृत्युंजय सिंह ,प्रमोद सिंह, श्यामा कांत पाठक, श्याम सिंह परमेश्वरी सिंह सहित सैंकड़ो भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर रतैठा स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जगह जगह व कई गांवों में आम लोगों के बीच तिरंगा वितरण करते हुए खंड बिहारी स्थित बेसिक स्कूल पहुंचकर तिरंगा यात्रा समाप्त किया गया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि अम्बरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह ने पत्रकारों को बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य मां भारती के सपूतों को अपने देश के प्रति प्रेम का आभास कराना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करना है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विशेष रूप से यह है कि देश के दुश्मनों को सावधान करना है कि हम लोग अपनी मां भारती की रक्षा की खातिर सदैव तैयार हैं। मां भारती के प्रति कोई भी दुष्विचार पाल रहा है तो उसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले आदेश के बाद प्रदेश से यह आदेश मिला था कि जिला मुख्यालय के पदाधिकारी सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसी आदेश के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here