पहला पन्ना

हाउस टू हाउस गृह सत्यापन करें : बीडीओ

लालमोहन महाराज, मुंगेर

मुंगेर जिले के धरहरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि भारती की अध्यक्षता में बी एल ओ की एक बैठक हुई। बैठक में बी एल ओ को विशेष गहन पुनरीक्षण के समाप्ति के उपरांत विशेष अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग के द्वारा जारी पत्र के आलोक में विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ रश्मि भारती के द्वारा बैठक में फार्म 06 की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पूर्व के निर्वाचक सूची से वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान करने के पश्चात अहर्ता प्राप्त बचे निर्वाचकों का पंजीकरण करने, हाउस टू हाउस गृह सत्यापन करने, बूथ वाइज पंजीकृत नए मतदाता का प्रकाशन करने, नए पंजीकृत मतदाता के संबंध में राजनीतिक दलों एवं संबंधित बीएलए से जानकारी साझा करने जैसे कुल नौ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बीएलओ को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर किशन कुमार, हेमेंद्र सिंह , अवनीश कुमार, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, विमल कुमार,मिथिलेश कुमार,रामवृक्ष कुमार सहित दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button