राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय रघुवर

0
118

जेपी आंदोलन से जुड़े हुये समाजवादी पृष्ठभूमि वाले संजय रघुवर को राष्ट्रवादी विकास पार्टी में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जन्म 1964 में हुआ था। इंटरमीडिएट करने के बाद वह जेपी आंदोलन से जुड़ गये थे। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, जॉर्ज फर्नांडीस, मधुलिमये के साथ उन्होंने काम किया है। चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में वह  दलित मजदूर और किसान पार्टी से भी जुड़े रहे। वह एच.एन. बहुगुणा के भी काफी करीबी थे। 1980 के बाद से आज तक वह विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं।  वर्तमान में वे लोकतांत्रिक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। राजनीति और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके पिछले अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें बिहार प्रदेश के राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here