‘आर एम पी पार्टी’ बिहार और झारखण्ड में भी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी

0
19

राजू बोहरा / दिल्ली ब्यूरो, तेवर ऑनलाइन डॉटकॉम 

नई दिल्ली : 2024 के लोकसभा चुनाव बहुत ही करीब आ चुके है। जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनावो की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे पॉलिटिकल पार्टियों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। इस बार मैदान में भारतीय जनता, कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी के अलावा एक और नई पार्टी भी लोकसभा चुनाव के मैदान में जोरशोर से उतरने की तैयारी कर रही है जिसका नाम है ‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ (आरएमपी) जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी है जो पूरी सिद्द्त के साथ अपनी पूरी टीम के साथ लगे है।

गौरतलब है की इस नयी पार्टी ने हाल ही में दिल्ली में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक बड़ी प्रेस वार्ता कर इसकी विधिवत घोषणा की थी और उस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस प्रेस सम्मलेन में सम्मलित थे। एक ताजी बातचीत में  ‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी ने हमे बताया की हाल ही में राष्ट्रीय मानव पार्टी को चुनाव आयोग ने “नागरिक” चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया है। चुनाव आयोग ने देश की 540 लोकसभा सीटों पर ये चुनाव चिन्ह दिया है शेष सीटो पर वह “सिलेंडर” चुनाव चिन्ह से लड़ेगे।
(RMP) एक नई पार्टी होने के वावजूद है देश के लगभग सभी राज्यो में लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही है जिसमे दिल्ली की सभी सातो सीटे भी शामिल है। ‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी ने बताया की हमने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है और हम जल्द कैंडिडेट के नामों की घोषणा करेंगे। दिल्ली की कमान उन्होंने रमेश झंकार और उनकी टीम को सौपी है। रमेश झंकार पार्टी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे है। गौरतलब है की रमेश झंकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रहे है और कई चुनावो के प्रबंधन के अलावा पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं जो अब आम आदमी पार्टी छोड़कर अपनी पूरी टीम के साथ ‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ में शामिल हो गए है। ‘आर एम पी पार्टी’ बिहार और झारखण्ड में भी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here