कारोना को ध्यान में रखते हुये कांग्रेस ने की डिजिटल सदस्यता की शुरुआत

डिजिटल सदस्यता की शुरुआत करते हुये कांग्रेस के नेतागण

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में 12 बजे डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर वीडियो कन्फ्रेन्सिग के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एम.पी., अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बीरेन्द्र सिंह राठौड़, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोहन गुप्ता, आई.टी. विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती उपस्थित थे। सदाकत आश्रम के कार्यक्रम में डॉ. मदन मोहन झा के अलावे कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, विधान परिषद सदस्य प्रेमचन्द्र मिश्र, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच.के. वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़ एवं रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनन्द माधव उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान की शुरुआत पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के पाँच सहित देश के बीस जवानों की शहादत को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस का बड़ा गौरवशाली इतिहास रहा है। आज बिहार में शिक्षा की स्थिति दयनीय है, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने से जनता की कमर टूट गयी है।

उन्होंने बिहार के लोगों से अनुरोध किया कि वे कांग्रेस पार्टी से अधिक-से-अधिक संख्या में जुटे तथा इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मौका दें। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना काल के लॉक डाउन के नियमों का पालन को ध्यान में रखते हुए डिजिटल अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप के जरिये या मिस्ड काल के जरिये भी सदस्यता प्राप्त करने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि कोराना संकट के दौरान देश भर से लौटे प्रवासी मजदूरों की सहायता उन्हें भोजन देने एवं सहयोग देने में बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता  बहुत सक्रिय रहे।