पहला पन्ना

जीकेसी ने देश भर में शास्त्री और गांधी की जयंती मनाई

मुकेश महान,पटना

ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस (जकेसी)ने बिहार सहित देशभर में भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई। पटना में जीकेसी के पटना जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त सहित लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर क गई।

इस मौके पर प्रदेश अधयक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि शास्त्री जी देश की महान विभूतियों में से एक थे। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शास्त्री जी को सर्वाधिक शक्तिशाली प्रधानमंत्रियों में से एक बताया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान ने सादगी,शालीनता, कर्मठता, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति बताया
मौके पर आशुतोष ब्रजेश, रविशंकर सिन्हा,रवि सहाय, अनिल दास, विवेक रंजन, आदर्श कुमार, अमन राज, सुमित सिन्हा,सोनल सिन्हा, निशु सिन्हा सहित सभी उपस्थित जीकेसियनों ने शास्त्री जी और गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जीकेसी की जहानाबाद जिला इकाई ने भी जिलाध्यक्ष विंदु भूषण प्रसाद की अगुवाई में स्थानीय अंबेडकर चौक, कोर्ट एरिया स्थित कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती मनाई। जहानाबाद जीकेसी के सदस्यों ने दोनों स्वतंत्रा सेनानियों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सुरेश सिन्हा,नीतीश कुमार, सुबोध अम्बर सहित संगठन के कई अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद थे।
दूसरी तरफ दरभंगा में भी जीकेसी की जिला इकाई ने शास्त्री की जी की जयंती मना कर उन्हें याद किया। यहां यह कार्यक्रम प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में आयोजत किया गया था।
इसके अतिरिक्त कर्णाटक सहित देश के अन्य राज्यों में भी जीकेसी की स्थानीय इकाइयों ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें अपने तरीके से याद किया।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button