पौधारोपण अभियान में सबको भाग लेना चाहिए : दिलीप कुमार

0
17

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना। यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया की राज्य शाखा बिहार एवं यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया पाटलिपुत्र ईकाई के संयुक्त तत्ववधान में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर, यूथ हॉस्टल पटना में उद्योग विभाग (बिहार सरकार) के विशेष सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष सचिव दिलीप कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभ्यता के विकास में जल- जीवन और हरियाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वृक्ष है तो हम हैं, इसलिए हम सबको पौधारोपण अभियान में भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जो पौधा हम लगा रहे हैं, उसकी सुरक्षा भी हो और उन पौधों का सही पोषण मिले।
यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर, पाटलिपुत्र इकाई के कार्यकारी संयोजक डा.नम्रता आनंद ने ने भी सम्बोधित किया और कहा कि कोरोना काल ने हमलोगों को सचेत किया है कि जीवन के लिए ऑक्सीजन कितना जरूरी है। इसकी कमी और महत्व सबों को समझ में आ गया है। इसकी आपूर्ति का एक माध्यम पौधारोपण कर, पर्यावरण को संरक्षित करना हमारे जीवन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
उक्त अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश महान ने लोगों से अपील किया कि अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को प्राथमिकता दें और ऑक्सीजन के लिए ज्यादा से ज्यादा पीपल का पौधा लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में युवा आवास,पटना के प्रभारी प्रबंधक परमवीर सिंह, नंद किशोर,मनीष कुमार, रामधनी, सुनील कुमार, यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन, पाटलिपुत्र ईकाई के आर सी मल्होत्रा, पूजा कुमारी, नीलकमल, अशोक नागवंशी, पप्पू खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here