पहला पन्ना

मां जगदंबा मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर सी एम से करेंगे पत्राचार: विवेक ठाकुर

लालमोहन महाराज,मुंगेर

भाजपा नेता सह नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां ऐतिहासिक रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी जा रही राशि से राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समुचित विकास हो रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि बड़हिया स्थित मां जगदंबा मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए मुख्यमंत्री से पत्राचार करेंगे। उन्होंने बिहार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस दौरान विवेक ठाकुर का विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की तथा जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, सुभाष कुंवर, बब्बन सिंह, प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता मो. मुजफ्फर, कन्हैया कुंवर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button