मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 18 जनवरी को पटना आएंगे, यादव समाज में उत्साह : नंद किशोर यादव

0
9
bjp bihar

तेवर ऑनलाइन संवाददाता, पटना। bjp bihar :


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 जनवरी को पटना आएंगे। वह यहां गैर राजनीतिक संगठन श्री कृष्ण चेतना विचार मंच के कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपने एक एकदिवसीय पटना दौरे के क्रम में वे भाजपा कार्यालय भी आएंगे और नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव और पाटलिपुत्र के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव के बिहार दौरे की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री का होगा अभिनंदन

bjp bihar : भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि श्री कृष्ण चेतना विचार मंच एमपी के मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगा। उन्होंने कहा कि यह यादव समाज के लोगों के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है।

उन्होंने कहा कि मंच के लोगों ने जब उनसे संपर्क किया तब मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार किया। इसके बाद हमलोगों ने उन्हें पार्टी कार्यालय आने का भी आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

bjp bihar : यादव के कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया ​कि 18 जनवरी को दिन 11 बजे वे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां मंच और भाजपा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। हवाई अड्डा से वे सीधे कृष्ण मेमोरियल हॉल जायेंगे जहां वे मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उसके बाद वे प्रदेश कार्यालय आयेंगे और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे पटना स्थित इस्कॉन मंदिर जाएंगे और वहां पूजा – अर्चना करने के बाद वापस भोपाल लौट जाएंगे।

सबसे ज्यादा योग्यता प्राप्त सीएम

यादव ने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री के पटना आगमन को लेकर यादव समाज में उत्साह की लहर है। उन्होंने दावा किया कि आज देश में जितने भी मुख्यमंत्री हैं उनमें सबसे ज्यादा योग्यता प्राप्त और डिग्रीधारी सीएम मोहन यादव जी ही हैं।

आज समाज में में प्रसन्नता की लहर है, लोग उत्साहित हैं। आज यादव समाज आनंदित महसूस कर रहा है कि मोदी जी ने सर्वाधिक योग्यता प्राप्त समाज के व्यक्ति को सीएम बनाया।

समाज किसी पार्टी के खूंटे से नहीं बंधा

bjp bihar :  पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समाज किसी पार्टी के खूंटे से बंधा नहीं है। इस समाज को प्रबुद्ध समाज के तौर पर देखा जाता है।समाज देश के साथ चलेगा। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे ऐसा नरेटिव सेट करना चाहता है।

समाज के लोग खुश : रामकृपाल

पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मोहन यादव जी को सीएम बनाए जाने से समाज के लोग ही नहीं देश प्रफुल्लित है।

bjp bihar : उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता जिनके पिता मुख्यमंत्री नहीं हैं, ऐसे को मुख्यमंत्री बनाने का साहस दिखाया है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं। उन्होंने समाज के सामान्य कार्यकर्ता को पद पर बैठाने का काम किया। आज समाज में नए उत्साह का संचार हुआ है।

इस प्रेस वार्ता में सांसद अशोक यादव, विधायक प्रणय यादव, जय प्रकाश यादव और प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here