इन्फोटेन

त्रिलोकपुरी विधानसभा में दुर्गा महोत्सव का शानदार आयोजन हुआ, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बने मुख्य अतिथि

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

नई दिल्ली, त्रिलोकपुरी विधानसभा में 14 अक्टूबर 2024 को दुर्गा महोत्सव का शानदार आयोजन नवयुवक भक्ति मंडल द्वारा धूमधाम से करवाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सासंद श्री हर्ष मल्होत्रा जी शिरकत की। कार्यक्रम में जिले के लोकप्रिय अध्यक्ष विजेंदर धामा जी जिला सहप्रभारी श्री नरेश वशिष्ट जी जिला उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता जी पूर्व ओ.बी.सी.मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी जिला महामंत्री न्यू अशोक नगर वार्ड से लोकप्रिय निगम पार्षद संजीव सिंह जी कोंडली विधानसभा दल्लूपुरा वार्ड से लोकप्रिय निगम पार्षद बहन श्रीमति मुनेश डेढ़ा जी त्रिलोकपुरी/ मयूर विहार फेस 1 के मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कश्यप जी श्री भीसम तोमर जी मंडल/ जिला के सभी पदाधिकरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमरजीत,श्री अमन वैद जी ,श्री सावन बेनीवाल जी, श्री रोहन पारचा जी, श्री वीर सिंह जी व साथियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में निरंतर 3 बार वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष रहे दलीप गहलौत ने, जो वर्तमान समय में त्रिलोकपुरी विधानसभा वाल्मिकी समाज चुनाव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष (संयोजक) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला मयूर विहार, दिल्ली प्रदेश भाजपा है ने भी अहम भूमिका निभाई।

raju bohra

लेखक पिछले 25 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' कई बार प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button