इन्फोटेन

दिल्ली विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया 26वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने की, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिया गया विशिष्ट लोक सेवा सम्मान

Raju Bohra / Special Correspondent
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के भव्य प्रांगण स्थित एमएलए लाउंज-द्वितीय में 6 नवंबर को हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी की ओर से बिजनेस उत्तरायणी श्रृंखला के अंतर्गत 26वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं ‘उत्सव ऊर्जा मिलन 2026’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं मुस्तफाबाद विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने की।

आयोजन का मार्गदर्शन अधिवक्ता महेश सिंह बिष्ट ने किया, जबकि संयोजन एवं संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया। महेश सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया तथा जगदीश सिंह नेगी ने बिजनेस उत्तरायणी के उद्देश्यों और सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला। नीरज बवाड़ी ने समाज की एकजुटता और उद्यमिता के माध्यम से समृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह भी मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा में आयोजित हुआ था।

इस अवसर पर हिमाद्री प्रोडक्शन की ओर से उत्तराखंड के लोकदेवता ग्वेल जी महाराज पर आधारित फिल्म ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर जारी किया गया तथा फिल्म का टीजर भी प्रदर्शित किया गया।

समारोह में एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, प्रो. धनंजय जोशी, पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी, फिल्म निर्माता संजय जोशी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, फिल्म पत्रकार राजू बोहरा, पीटीआई के वरिष्ठ अधिकारी दीपक तिवारी, पवन मैठाणी, वरिष्ठ कवि जयपाल सिंह रावत, त्रिलोक प्रसाद जोशी और डॉ. रीमा पंत सहित उद्यमिता, समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, लोककला, रंगमंच और फिल्म जगत से जुड़े अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मोहन सिंह बिष्ट ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को लक्ष्य केंद्रित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने भविष्य में इस आयोजन को और भव्य बनाने का आह्वान किया

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट लोक सेवा सम्मान-2026 भी प्रदान किए गए।
सामाजिक क्षेत्र: गढ़वाल हितैषिणी सभा, द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति, उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच, देवभूमि यूनाइटेड फ्रंट, महेश सिंह बिष्ट और जयेंद्र सिंह नेगी।

प्रशासनिक सेवा: आईएएस जगदीश पांडेय, आईएएस किशन कुमार, दीपक तिवारी (पीटीआई), नीरज तिवारी (पीटीआई), कुंदन कांसकर (सदस्य, डीसीपीसीआर) और होशियार सिंह (विधानसभा)।
महिला सशक्तिकरण: सुमन मधवाल (लोकगायन), लक्ष्मी रावत (रंगकर्म), ममता पांगती (आपदा प्रबंधन, देहरादून), डॉ. रीमा पंत, कविता बिष्ट और अंजना बेंजवाल तिवारी (स्वरोजगार)।

शिक्षा एवं साहित्य: प्रो. धनंजय जोशी, मदन मोहन सती और नवीन चंद्र पांडेय।
पत्रकारिता: सुनील नेगी और व्योमेश जुगरान।
उद्यमिता: शिशिर बुड़ाकोटी, त्रिलोक सिंह कन्याल, देवेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ जोशी और प्रयाग सिंह भंडारी।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता, उद्यमिता और राज्य के विकास में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button