
पहला पन्ना
विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है एनडीए सरकार : सुनील कुमार
पटना, 29 जून 2026: जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा रही है, जिन पर गंभीरता से विचार कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह जनसुनवाई कार्यक्रम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चल रही एक लोककल्याणकारी पहल है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।




