खटाल न उजाड़ने पर जीतनराम मांझी को राजद ने धन्यवाद दिया

0
33

तेवरऑनलाईन, पटना

पटना महानगर से बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना खटाल न उजाड़ने की मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की घोषणा का राष्ट्रीय जनता दल एवं खटाल बचाओ संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। राजद एवं संघर्ष समिति के संयुक्त आह्वान पर रविवार को पटना में बड़ी संख्या में राजद नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पशुपालकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में पशुपालक जानवर के साथ भी आए थे। प्रदर्शन के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर पशुपालकों के साथ हो रहे अन्याय की ओर सरकार का ध्यान दिलाया था। प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे एवं प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के खटाल न उजाड़ने सहित सभी मांगें मान ली हैं। इसके लिए राजद उन्हें धन्यवाद देता है। पार्टी के नेता अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, नंदकिशोर राम, शक्ति सिंह यादव, बबन यादव, मनीष यादव, प्रगति मेहता, एजाज अहमद, निराला यादव, देवमुनी सिंह यादव, संजय यादव, सहित अन्य नेताओं ने भी पुशपालकों को राहत देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रदर्शन में शामिल होने वाले पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भी पार्टी ने धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here