जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां एवं राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह बनाये गए एमएलसी प्रत्याशी

0
2

पटना। जनता दल यूनाइटेड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार 7 जून 2022 को कर्पूरी सभागार मे,ं बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री अफाक अहमद खां एवं राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह के नाम की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, जो शुरुआती दौर से ही दल के साथ पूरी निष्ठा से जुड़े रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री अफाक अहमद वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और जदयू के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी भी हैं। पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाकर आम कार्यकर्ताओं को पुनः एक बड़ी खुशी दी है। इससे पहले राज्यसभा उपचुनाव में भी जदयू ने कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए कर्नाटक से आनेवाले श्री अनिल हेगड़े को ओर राज्यसभा की दूसरी सीट पर भी एक समर्पित कार्यकर्ता झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री खीरू महतो को उम्मीदवार बना कर राज्यसभा भेजा था।
प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने विधान परिषद के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं अपने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी को साधुवाद देते हुए कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए इन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह देकर पार्टी के लिए काम करने वालों को सम्मानित करने का काम किया है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहाँ उन्हें पूरा मान सम्मान मिलता है। यही बात है जो जदयू को अन्य दूसरी पार्टियों से एक अलग पार्टी बनाती है। राज्यसभा एवं विधान परिषद के लिए अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर उनका हौसला बढ़ाया है और आने वाले दिनों में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करने की बदौलत जदयू 2024 एवं 2025 में बेहतरीन परिणाम देने को तैयार है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंषी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here