पहला पन्ना

महागठबंधन की सरकार में दलितों के शोषण का शेफ जोन बना बिहार : अनिल कुमार

राजकीय अंबेडकर छात्रावास जाकर छात्रों से मिले जविपा अध्यक्ष अनिल कुमार

पटना, 20 सितंबर 2022 : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आज पटना के महेंद्रू स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास का दौरा किया, जहां बीते दिनों गोलीबारी की घटना हुई थी। वहाँ उन्होंने छात्रावास का जायजा लिया और बिहार की नई सरकार पर जमकर हमला बोला। अनिल कुमार ने कहा कि जब से नीतीश कुमार सत्ता में काबिज हुए हैं, तब से बिहार में दलितों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि नवगठित महागठबंधन की सरकार में बिहार दलितों के शोषण का शेफ जोन बन गया है।

अनिल कुमार ने कहा कि छात्रावास पर पुलिस की मौजूदगी में हमला निंदनीय है। प्रशासन इस मामले को भटकाने के लिए लड़की के साथ दुर्व्यवहार की बात कह रही है। अगर ऐसा होता तो यह शर्मनाक था, लेकिन नीतीश कुमार के शासन में बाबा साहब के संविधान को साजिश के तहत कैद करने की कोशिश जारी है, उसी का नतीजा है यह घटना। उन्होंने कहा कि छात्रावास मे लगे सीसीटीवी फुटेज कुछ और ही कहानी कह रही है। फुटेज में स्पष्ट है कि आपराधिक तत्व के लोग बिहार पुलिस के साथ आकर गोली चला रहे थे। उन्होंने प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि घटना कुछ और है, उसे कुछ और बताया जा रहा है। और उलटे छात्रों पर FIR किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हमेशा दलितों का अहित हुआ है और छात्रों पर गोली चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट के समय दलित राजनीति करने वाले की नियत दलित विरोध से भरा पड़ा है। यही वजह है कि इस घटना में भी बिना जांच के छात्रों को साजिश के तहत जेल भेज कर बाबा साहब के संविधान की भावना पर कुठाराघात कर रही है। साथ ही हमारे प्रदेश महासचिव की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। जिससे हम डरने वाले नहीं हैं। हम छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल भी मौजूद रहे।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button