सांवरिया तोहरे प्यार में” शीघ्र होगी प्रदर्शित

0
37

रति कल्याण फिल्म्स एवं माँ मथुराशिनी प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म “साँवरिया तोहरे प्यार में” को सेंसर बोर्ड ने “यू/ए” प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है। निर्माता शशिकांत कुमार एवं अनिल कुमार की इस रोमांटिक थ्रिलर के लेखक व निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं। गीतकार विजय चौहान, राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव ‘कवि’, शेखर मधुर व अमर विदेशी और संगीतकार अमन श्लोक हैं। कोरियोग्राफी जे डी, एडिटिंग गोविन्द दुबे, आर्ट मुकेश कुमार सिन्हा, एक्शन प्रदीप खड़का एवं सिनेमैटोग्राफी शानू सिन्हा और मीडिया पब्लिसिटी समरजीत की है। संजय कुमार सिन्हा इस फिल्म में अमन कपसिमे (ए.के.) को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं जिसकी दोहरी भूमिका है। ए.के. की नायिका ऋतु सिंह हैं। सहयोगी कलाकार हैं – ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सुबोध सेठ, प्रिया सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, नेहा मेहता, पिंकी सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुबोध विश्वास, बृजेश कुमार, रौशन आर्या, सीमा सरगम, रवि अवस्थी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश, अली अशरफ अकेला और आइटम गर्ल त्रिशा खान। “साँवरिया तोहरे प्यार में” शीघ्र ही बिहार, झारखंड व मुंबई में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here