
गणेशोत्सव की धूम: राजेंद्र नगर बस्ती में 30 वर्षों से साईं मित्र मंडल की परंपरा
अमरनाथ,मुंबई, बोरीवली ईस्ट, राजेंद्र नगर कॉलोनी में साईं मित्र मंडल द्वारा पिछले 30 वर्षों से गणपति बाप्पा की स्थापना धूमधाम से की जा रही है। इस अवसर पर बस्ती में भव्य सजावट, गीत-संगीत और भजन-कीर्तन की गूंज माहौल को भक्तिमय बना रही है।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू कार्यक्रम और वरिष्ठ समाजसेवियों का मान-सम्मान सिल्वर की गणेश मूर्ति, शाल और नारियल देकर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताई आसावरी पाटील, सुशील सिंह और राजू मिश्रा उपस्थित रहे। विशेष रूप से डॉ. राजेंद्र राय शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – एनसीपी, कामगार सेल एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस) ने बस्तीवासियों से संवाद किया। उन्होंने “अन्न, कपड़ा और दवाई” जैसे समाजसेवा अभियानों के जरिए जनहित कार्यों का उल्लेख किया। राजेंद्र नगर के लोग उनके प्रयासों को भगवान का प्रसाद मानते हुए आभार व्यक्त करते हैं।
साईं मित्र मंडल समिति के सदस्य—रवि रेड्डी, लोकेश दसारी, गणेश ठक्कर, सागर कंधारे, सुरेश ठक्कर, सुनील भोसले, अशोक मेठारी, भावेश भेड़ा, राकेश दसारी, निखी पुजारी, संतोष गुरु, निकुंज भेदा, प्रवीण चेट्टापाली, शशि रेड्डी, भाविन कुडीडाला और नरेश कोस्की—ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
गणपति बाप्पा मोरया की जयघोष के बीच यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धा, बल्कि समाजसेवा और आपसी भाईचारे का भी संदेश दे रहा है।