पहला पन्ना

मानव सेवा में हमने अपना दो वर्षो का सफर पूर्ण किया है और आगे भी मानव सेवा को ये यात्रा जारी रहेगी : डॉ.विजेंद्र शर्मा

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
डॉक्टर का पेशा अत्यंत सम्मानजनक और जिम्मेदारी भरा होता है। इसके लिए गहन अध्ययन, अनुभव और समर्पण की आवश्यकता होती है। डॉक्टर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने व्यापक ज्ञान के आधार पर रोगों का सही निदान करते हैं और मरीजों को उचित उपचार प्रदान करते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से अनगिनत लोगों का जीवन सुरक्षित होता है।
विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन समय में डॉक्टरों ने जो साहस और सेवा भाव दिखाया, वह मानवता के लिए एक प्रेरणा बन गया। उस कठिन दौर में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात अस्पतालों में काम किया और लाखों मरीजों की जान बचाने का प्रयास किया। डॉक्टरों की यह निस्वार्थ सेवा हमेशा याद रखी जाएगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में स्थित  प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मानव सेवा के क्षेत्र में अपने दो वर्ष का सफल और प्रेरणादायक सफर पूर्ण कर लिया है। हाल ही अस्पताल ने अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने इसे मरीजों की निस्वार्थ सेवा और विश्वास का परिणाम बताया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कम खर्च में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
बीते दो वर्षों में अस्पताल ने हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है। डॉ. विजेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को परिवार जैसा सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि “हमारे लिए चिकित्सा सेवा एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा है। अस्पताल की पूरी टीम डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी इसी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। ”प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” के डायरेक्टर डॉ विजेंद्र शर्मा अब तक कई सम्मान प्राप्त कर चुके है।

raju bohra

लेखक पिछले 28 वर्षो से बतौर फ्रीलांसर फिल्म- टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं और देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओ में इनके रिपोर्ट और आलेख निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं,साथ ही देश के कई प्रमुख समाचार-पत्रिकाओं के नियमित स्तंभकार रह चुके है,पत्रकारिता के अलावा ये बतौर प्रोड्यूसर दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल्स और ऑल इंडिया रेडियो के लिए धारावाहिकों और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कर चुके है। आपके द्वारा निर्मित एक कॉमेडी धारावाहिक ''इश्क मैं लुट गए यार'' दूरदर्शन के''डी डी उर्दू चैनल'' प्रसारित हो चुका है। संपर्क - journalistrajubohra@gmail.com मोबाइल -09350824380

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button