
मुंगेर में धूमधाम से मनाया गया आर पी एस पी का प्रथम वर्षगांठ
लालमोहन महाराज, मुंगेर
मुंगेर नगर निगम के कंपनी गार्डन स्थित बागवान में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का प्रथम वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उपस्थित ए आई जे के प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार मुंगेर जिले के धरहरा निवासी लालमोहन महाराज, आर पी एस पी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर पासवान, अमित राहुल, राजद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा, मंटू शर्मा, सौरभ जायसवाल , सूरजभान सिंह यादव सहित अन्य पत्रकारों ने संयुक्त रूप से केक काटकर व एक दूसरे को केक खिलाकर आर पी एस पी का प्रथम वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया।
वहीं लालमोहन महाराज ने सभी पत्रकारों व कार्यक्रम में उपस्थित राजनीतिक पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर पी एस पी के सभी पदाधिकारीगण सम्पूर्ण भारत में स्थापना दिवस मना रहे हैं।हम लोग जैसे अपने घरों में अपने परिवार के बीच होली दीपावली दशहरा मनाते हैं।
उसी तरह से हम सभी पत्रकार साथी मिलकर अपने अपने संघ का वार्षिक उत्सव मनाते हैं। आज देश में जो पत्रकारों के साथ हो रहा है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उसके लिए सभी पत्रकार साथियों को अपनी एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को हर संभव मदद पहुंचाने की जरूरत है। वहीं आर पी एस पी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर पासवान ने कहा कि उनका संगठन पूरे देश में पत्रकारों को मदद करने के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया ।