पहला पन्ना

मुख्यमंत्री की अयोध्या में हो रही जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति..

मुख्यमंत्री की अयोध्या में हो रही जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति..
टिकट चाहिए तो लाइए भीड़, होगी सीसीटीवी से गिनती…

ओम प्रकाश सिंह । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ताइस नवंबर को रामनगरी में रहेगें। एक पंथ दो काज, शाम को रामायण मेले का उद्घाटन करेगें लेकिन उसके पहले जीआईसी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगें। सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव को भुनाने की रणनीति बनाई है। पार्षदी व महापौर के टिकटार्थियों में जिसके साथ भीड़ ज्यादा उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी। भीड़ की गिनती सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भुनाना चाहती है। भाजपा ने व्यापक रुप से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। यह शक्ति प्रदर्शन 27 नवंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर के जीआईसी मैदान में प्रस्तावित जनसभा में किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्र से 25 हजार, नगर पालिका तथा नगर पंचायत से 25 हजार मिलाकर पचास हजार लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें टिकट के दावेदारों से भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। जनसभा स्थल व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, जो टिकट के दावेदारों द्वारा ले आयी जाने वाली भीड़ का आकलन करेगा। भीड़ टिकट मिलने का एक आधार भी बनेगा।

संगठन नेताओं ने भीड़ जुटाने व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी कार्यालय पर एक तैयारी बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या वर्तमान में विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होने जा रही है। जिसको लेकर यहां के निवासियों में उत्साह का माहौल है। सरकार के प्रयासों की वजह से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। जनसभा का उद्देश्य हर घर तक मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाना है। इसलिए इसकी व्यापक तैयारी हो कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अवश्य जनसभा में सम्मलित हो। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सक्रियता और बढ़ा दें। हर वार्ड में हर परिवार से एक लक्ष्य बनाकर सम्पर्क स्थापित करना प्रारम्भ कर दें। विभिन्न माध्यमों से लोगो को रैली में आने हेतु प्रेरित करें। इसका संदेश काफी व्यापक जायेगा।

जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि पार्टी के टिकट के उम्मीदवारों के लिए भी यह जनसभा एक परीक्षा की भांति होगा। खासकर पार्षद व महापौर हेतु जो भी पार्टी से टिकट चाहते है वह अभी से तैयारियों में जुट जाये। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड में एक नियोजित तरीके से हमें जनसम्पर्क की रणनीति बनानी है। जनसम्पर्क युद्ध स्तर पर चलाना होगा। वार्ड के सभी पदाधिकारी इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बना लें।

रामनगरी को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेम जगजाहिर है। राममंदिर के परिप्रेक्ष्य में अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि सै संवारने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार नज खजाने का मुंह खोल रखा है। राम व अयोध्या सै जुड़ी हर योजना पर मुख्यमंत्री स्वंय नजर रखते हैं। इसके बावजूद सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा को टिकट मांगने वालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button