लेखक एवं पत्रकार डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति हरिद्वार में हुए सम्मानित

0
7

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता (हरिद्वार उत्तराखंड)। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन रजि. यानि (बी.पी.एच.ओ.) के तत्वावधान में 9 जुलाई को देवनागरी हरिद्वार में भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं धरती के पहले राजा भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रजवलित कर और पुष्पहार पहनाकर हुई। इस कार्यक्रम में सान्निध्य धर्म प्रचारक एवं संत मंडल आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर परमपूज्य श्री श्री 1008 स्वामी राममुनि जी महाराज का रहा। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,पुष्पहार, पगड़ी पहनाकर सम्मान किया, इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, उड़ीसा, पश्चिम उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आये प्रजापति समाज के लोगो ने सम्मिलित होकर आनंद लिया और इस शोभायात्रा में महाराजा दक्ष प्रजापति के रूप में दक्ष फाउंडेशन के संस्थापक जसपाल सिंह खीवा रथ पर सवार हुए तथा उनके साथ अलग-अलग रथों पर संत महात्मा भी सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह के मौके पर इंद्र देव ने प्रसन्न होकर पूरे दिन बरसात करके जयंती को उत्सव के रूप में बना दिया। संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री संदीप सिघानिया प्रजापति ने बताया कि बी. पी. एच.ओ. हर वर्ष महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाता है। कार्यक्रम में प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षो ने अपना वक्तव्य दिया, सभी अतिथियों ने भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती समारोह की भूरी-भूरी प्रसंशा की और बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन की इकाई हरिद्वार में बी. पी. एच.ओ. संस्थापक मंडल में सत्यनारायण प्रजापति, जय भगवान प्रजापति, सतीश सरोहा प्रजापति, पंकज कुमार, मुकेश भाई प्रजापति, केडी प्रजापति, होशियार सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य पदाधिकारी वसंत चक्रधारी, कुसुम गोला, किशन लाल प्रजापति, प्रजापति संजय जरीवाला, डॉक्टर बबीता योगाचार्य इस आयोजन में सम्मिलित हुए, और इस अवसर पर दिल्ली से आये ट्रू मीडिया समूह के संस्थापक ,लेखक एवं पत्रकार डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, हरेन्द्र पंडित, टीकाराम प्रजापति को भी अंगवस्त्र,पुष्पहार, पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here