सीट बंटवारे के बाद महागठबंधन मजबूती से चुनाव में उतरेगी : अविनाश पांडेय

0
26

पटना। मैराथन बैठकों में बिहार स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में अपने कार्यक र्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने को कहा है। ससम्मान सीटों के बंटवारे के बाद महागठबंधन मजबूती से चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बिहार यात्रा में पार्टी सभी संभावित सीटों पर अपने उम्मीदवारों की स्क्रूटनी करेगी। साथ ही पार्टी के अधिक जनाधार वाले सीटों पर सम्भावनायें टटोलेगी।

बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार चुनावों के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय तथा दोनों सदस्य काजी निजामुद्दीन एवं देवेंद्र यादव का आगमन हुआ।

बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी की दो दिवसीय बिहार यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष और दोनों सदस्यों का पटना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उसके बाद सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में उनका अभिनन्दन समारोह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा द्वारा मिथलांचल के पाग और  पुष्पगुच्छ से किया गया।

स्क्रीनिंग कमिटी की दो दिवसीय बिहार यात्रा में पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, चारों कार्यकारी अध्यक्ष विधान पार्षद समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, कांग्रेस विधानमंडल के नेता सदानन्द सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ गोपनीय मन्त्रणा हुई। इसके बाद दूसरी बैठक कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और सभी प्रकोष्ठों-विभागों के अध्यक्षों के साथ लम्बी बैठक हुई। सन्ध्या 4 बजे से सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ पार्टी के मजबूती और चुनावी तैयारियों के बाबत बातचीत हुई। देर शाम प्रदेश चुनाव समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार क्रांति महासम्मेलन की वर्चुअल रैली में पार्टी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत उपस्थिति दिखाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के सभी संभावित परिस्थितियों का आकलन किया और संगठन के सभी फ्रंट और सीटों पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनावी तैयारी में जुटने पर जोर दिया।

बिहार स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य और हरिद्वार से तीन बार से विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि ये यात्रा बिहार में आगामी चुनावों में पार्टी के स्थिति के आकलन और जमीनी स्थिति का पता लगाना है। बिहार में पार्टी मज़बूती से चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा से पार्टी के विधायक और बिहार स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि बिहार के चुनावों की तिथि घोषित हो चुकी है और बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश ये बताने को काफी है कि बिहार में हमारे दल की स्थिति काफी मजबूत है। पार्टी इस बार पहले से ज्यादा सीटों पर चुनावी तैयारी करेगी और गठबंधन की स्थिति तय होने के बाद चुनावों में मजबूती से जनता के बीच जाएगी।

विधानमंडल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों में मजबूती के साथ लड़ेगी। गठबंधन में सीट शेयरिंग के बाद स्थिति स्पष्ट होते ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी के स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन और सदस्यों की यह पहली बैठक है। इसमें सभी कांग्रेसजन के साथ अलग-अलग बैठकों का आयोजन हुआ। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों की समीक्षा भी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here