पहला पन्ना

मोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

विक्रम उपाध्याय
जब पूरी दुनिया अपने अस्तित्व पर चुनौती महसूस कर बचाव के लिए संघर्ष करने में लगी है, तो भारत में अस्तित्वहीन पड़ा विपक्ष अपने लिए इस संकट की घड़ी को सत्ता में लौटने का एक अवसर मान रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग में जब हर देश में राजनीतिक रूप से पक्ष विपक्ष एक टेबल पर बैठ कर चुनौतियों से पार पाने का दम भर रहा है, तो भारत में विपक्ष और विरोधियों की ओर से सरकार के मुखिया पर सबसे भीषण प्रहार किया जा रहा है, केवल नीतिगत ही नहीं, व्यतिगत रूप से भी, प्रधानमंत्री मोदी की गरिमा और विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक तरफ उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री ठहराने का एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है, तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के व्यक्तित्व और आचरण को ही तार तार करने का षड्यंत्र रचा रहा है। वैसे ही जैसे 2013 में कोबरापोस्ट और गुलेल द्वारा किसी नारी की निजता भंग करने के आरोप के सहारे मोदी की छबि बिगाड़ने का एक प्रयास किया गया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बिना विचलित हुए ईरान और अरब दोनों के साथ अद्भुत सामंजस्य बिठाते हुए, केवल भारतीयों की सुरक्षा और देश की ऊर्जा संरक्षता के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।
विपक्ष के कुछ बड़े नेता पहले भी कुछ विदेशी ताकतों के साथ मिलकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ निजता भंग करने के आरोप लगाते रहे हैं, उनमें ही एक आरोप प्रयास पेगासस स्पाइवेयर के इस्तेमाल के जरिए जासूसी करने का भी रहा, मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, पर वहाँ विरोधियों की दाल नहीं गली, और वे सर्वोच्च न्यायालय से झटका खा कर लौट आए। वर्तमान सरकार के मुखिया विपक्ष के नेताओं से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, यह बात आम लोगों को भी हास्यास्पद लगी।
विपक्ष में इस समय कोई ऐसा नेता नहीं है, जो पीएम मोदी की व्यक्तिगत छबि पर दाग लगाने और जनता में उसकी विश्वसनीयता स्थापित करने का माद्दा रखता है। कारण केवल यह नहीं कि विपक्ष के किसी नेता की इतनी हैसियत नहीं है एक राजनीतिज्ञ के नाते नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित अपने सार्वजनिक जीवन के मानदंड पर उंगली उठा सके, बल्कि मोदी की जीवन शैली ऐसी रही है, कि वहाँ किसी तरह कि कोइ शंका की गुंजाइश ही नहीं बनती है। नरेंद्र मोदी जब सत्ता की राजनीति के नायक बने तब उम्र की 50 वीं दहलीज पार कर चुके थे। उसके पहले वे या तो संघ के काम में देश भर के संघ कार्यालयों में रहे या फिर बीजेपी की व्यवस्था में। निजी जिंदगी और निजता के संरक्षण का कोई विकल्प भी अपने लिए नहीं चुना। मीडिया में भी सुब्रमण्यम स्वामी को छोड़कर किसी और राजनीतिज्ञ ने उनके किसी महिला के साथ संबंध को लेकर कभी टिप्पणी नहीं की। स्वामी ने तो अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में भी कई ऐसी टिप्पणियां की है और इसके कारण ही उन्होंने एक गंभीर राजनेता की पहचान खो दी है।
नरेंद्र मोदी लगभग 25 वर्षों से विपक्ष के लिए एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। काम के मामले में कोई उन्हें चुनौती दे नहीं पा रहा है। राजनीति के मैदान में वे विपक्ष की पकड़ से बहुत आगे निकल गए हैं। इसीलिए विरोधी राजनतिक पार्टियां जनता में मोदी के प्रति बनी धारणा को ही कमज़ोर करने की ज़रूरत शिद्दत के साथ महसूस कर रही हैं। कांग्रेस का नेतृत्व चुनावी मुकाबले में कमज़ोर और अक्षम सिद्ध हो चुका है। प्रधान मंत्री के साथ विकास के मुद्दे पर कॉंग्रेस बहस से भी बचती है। जनता से किये हर वादे पर भी पीएम मोदी खरे उतरते हैं। हर भारतीय को मोदी सरकार के कारण अपने अपने जीवन में कोई ठोस सुधार दिखाई देता है। 12 साल के केंद्र में शासन में किसी भ्रष्टाचार या घोटाला का नाम तक नहीं आया। इसलिए ही मोदी की व्यक्तिगत छवि पर लगातार हमले की रणनीति पर विपक्ष अब काम कर रहा है और मोदी के जीवन के कुछ पहलुओं को बुरा दिखाने का प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों के मन में कुछ सवाल पैदा कर सके। पर वे शायद भूल रहे हैं कि उनके इस बचकाने रवैये से उनकी थोड़ी-बहुत साख जो बची है उसे भी गँवा बैठेंगे।
कांग्रेस के रणनीतिकारों ने देश विदेश के अपने सलाहकारों से मंत्रणा करने के बाद शायद यह तय कर लिया है कि पीएम मोदी को कमजोर करने के लिए एंटी परसेप्शन मैनेजमेंट पर ही सारा जोर देना होगा और सोशल मीडिया के जरिए उनकी व्यक्तिगत छवि पर आघात करना होगा। कांग्रेस के लिए यह रणनीति कितना काम करेगी यह तो आने वाला ही समय बताएगा, लेकिन ग्रामीण मतदाताओं के बीच इस मुकाबले को ले जाने की चुनौती बहुत बड़ी होगी। पीएम मोदी ने ग्रामीणों को आर्थिक सहायता देने के मामले में कांग्रेस से बहुत ज़्यादा बेहतर तरीके से काम किया है और पीएम मोदी की लोकप्रियता इसी से सबसे ज्यादा स्थापित भी हुईं है। वहाँ बीजेपी की छवि धूमिल करना काँग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी।
काँग्रेस के अपने पास मोदी पर व्यक्तिगत लांछन लगाने वाले विश्वसनीय चेहरे भी नहीं हैं, क्योंकि महिलाओं के प्रति कॉंग्रेसी नेताओं के दुर्व्यवहार और जहरीले बोल की एक लंबी फेहरिस्त है। पीछे की छोड़िए वर्तमान के ही कई कॉंग्रेसी नेता महिलाओं के मान मर्दन के आरोपी हैं। नाम लीजिए राहुल गांधी के करीबी रणदीप सुरजेवाला का, उन्होंने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के राजनीतिक योगदान पर अभद्र टिप्पणी की थी। नाम लीजिए काँग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का उन्होंने 2024 के आम चुनाव के दौरान हिमाचल के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का भाव पूछ लिया था। कर्नाटक के एक कॉंग्रेसी नेता ने महिलाओं को घर पर खाना बनाने तक ही रखने की सलाह दे डाली थी। बंगाल के वरिष्ठ काँग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं बख्शा, उन्हें राष्ट्रपत्नी बना डाला। काँग्रेस की एक पूर्व नेता, चेरियन फिलिप ने तो यहाँ तक कह दिया था कि कॉंग्रेस पार्टी के टिकट यौन लाभ के बदले भी दिए जाते थे।
अब मधु किश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में एक सनसनी रिपोर्ट प्रकाशित किये जाने पर विपक्ष के नेता फूले नहीं समा रहे हैं। कॉंग्रेस महिला मोर्चा की नेता अलका लांबा हों या तृणमूल कॉंग्रेस की मोईया मित्रा सबने अपने अपने तरीके से पीएम मोदी के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने का सिलसिला शुरू कर दिया। अब मीडिया वाले ही बता रहे हैं कि मधु किश्वर पहले भी कई गलत या भ्रामक पोस्ट कर चुकी हैं। जाहिर है कॉंग्रेस का उद्देश्य बिना किसी पूर्ण शोध के जंगल की आग की तरह भ्रम फैलाना है। कॉंग्रेस पहले भी ब्लैक लाइव्स मैटर की तरह देश में जाति आधारित आंदोलन को, काले कानून के नाम पर किसानों के आंदोलन को और कोविड के दौरान एंटी-लॉकडाउन प्रोटेस्ट को हवा देकर पीएम मोदी को कमजोर करने की असफल कोशिश कर चुकी है।
दुनिया पीएम मोदी के अनुशासन की कायल है। उनके बारे में यह लोगों को पता है कि वे शायद अकेले नेता हैं जो खरी-खरी कहने और किसी की भी अक्षमता पर उसकी आलोचना करने से नहीं हिचकते। उनका सीधा सिद्धांत है -काम करो नहीं तो बाहर निकलो। वे समय के बहुत पाबंद और बहुत व्यवस्थित नेता हैं। उनमें औरों की तरह अमीर बनने का जुनून नहीं है। वह मीडिया को भी खुश करने की कोशिश नहीं करते। वह बहुत कम लोगों पर भरोसा करते हैं। उनके करीबी साथियों की भी संख्या कम है। इसलिए उनके राजदार भी कम है। उनकी मॉ के अलावा उनके किसी दोस्त या रिश्तेदार को प्रधानमंत्री आवास में नहीं देखा गया, इसलिए मोदी पर व्यक्तिगत लांछन लगाना और उसे सिद्ध करना संभव नहीं है।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button