केसरी नाथ त्रिपाठी ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिलाई शपथ

0
52

पटना। महामहिम राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने आज बिहार मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ-ग्रहण-समारोह राजभवन परिसर स्थित राजेन्द्र मंडप में आज अपराह्न 05.00 बजे आयोजित किया गया था। बिहार मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में बिजेन्द्र प्रसाद यादव,  प्रेम कुमार, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, नन्द किशोर यादव, श्रवण कुमार, राम नारायण मंडल, जय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णनन्दन प्रसाद वर्मा, महेश्वरी हजारी,  विनोद नारायण झा, शैलेश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, कुमारी मंजू वर्मा, विजय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार निराला, राणा रणधीर सिंह, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, विनोद कुमार सिंह, मदन सहनी, कृष्ण कुमार ऋषि, कपिल देव कामत, दिनेश चन्द्र यादव, रमेश ऋषिदेव, ब्रज किशोरबिन्द एवं पशुपति कुमार पारस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ज्ञातव्य है कि बाद में महामहिम राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी द्वारा अपराह्न 08.15 बजे मंगल पाण्डेय को भी बिहार मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शपथ-ग्रहण-समारोह में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति मो॰ हारूण रशीद, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, माननीय सांसदगण, बिहार के कई पूर्व मंत्रिगण, विधायकगण, विभिन्न आयोगों, समितियों, निकायों के अध्यक्ष, सदस्यगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नेता-कार्यकर्तागण, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण, गणमान्य अतिथिगण आदि भी उपस्थित थे। महामहिम राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की सलाह पर मंत्रियों के बीच विभागों को भी आवंटित करने का आदेश निर्गत कर दिया है। इसके मुताबिक, माननीय मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सूचना एवं जन-सम्पर्क, विधि एवं ऐसे विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं,  सुशील कुमार मोदी, उप मुख्यमत्रीं को वित्त, वाणिज्य कर, पर्यावरण एवं वन तथा सूचना प्रावैधिकी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, प्रेम कुमार को कृषि, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जल संसाधन तथा योजना एवं विकास, नन्द किशोर यादव को पथ निर्माण, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, राम नारायण मंडल को राजस्व एवं भूमि सुधार, जय कुमार सिंह को उद्योग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, प्रमोद कुमार को पर्यटन, कृष्णनन्दन प्रसाद वर्मा को शिक्षा,  मंगल पाण्डे को स्वास्थ्य, महेश्वरी हजारी को भवन निर्माण, विनोद नारायण झा को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,  शैलेश कुमार को ग्रामीण कार्य, सुरेश कुमार शर्मा को नगर विकास एवं आवास, कुमारी मंजू वर्मा को समाज कल्याण, विजय कुमार सिन्हा को श्रम संसाधन, संतोष कुमार निराला को परिवहन, राणा रणधीर सिंह को सहकारिता, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग, विनोद कुमार सिंह को खान एवं भूतत्व, मदन सहनी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, कृष्ण कुमार ऋषि को कला, संस्कृति एवं युवा, कपिल देव कामत को पंचायती राज, दिनेश चन्द्र यादव को लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, रमेश ऋषिदेव को अनूसूचित जाति/जनजाति कल्याण, ब्रज किशोर बिन्द को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण तथा पशुपति कुमार पारस को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आवंटित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here