आरपीआई का नई दिल्ली में सफल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, पार्टी उत्तर भारत में अपना जनाधार बढाएगी

0
50

राजू बोहरा / तेवर ऑनलाइन डॉटकॉम, नई दिल्ली के कॉंस्टीटूशन क्लब माबलंकर ऑडिटोरियम में (आरपीआई) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आ) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारत अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा (युवा प्रकोष्ठ )एवं उत्तर भारत उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ )ध्यान सिंह कसाना ने किया| समाजसेवी रूपचंद  नागर ने मंच संचालन किया। जिसमें देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख, केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी एवं अन्य पदाधिकारियों संग पार्टी की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए विचार विमर्श किया और उन्मुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त किए| इस अवसर पर निश्चय किया गया कि विभिन्नताओं से भरे भारत देश में वृहत्तर समाज की भलाई के लिए समाज के अधिक से अधिक वर्गों के हितों की बात पार्टी हर मंच पर उठाएगी और इन वर्गों को प्रतिनिधित्व प्रदान करेगी। देश के सभी वर्गों को विकास की राह पर चलाने का कार्य पार्टी करेगी। इस अवसर पर पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं, और पार्टी से इतर सक्रिय समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कलाकारों का उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सार्वजनिक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। रामदास आठवले ने अपने भाषण से सभी पार्टी कार्यकर्ताओ को नई प्रदान की और बताया कि जल्द ही देश के सभी राज्यों में पार्टी संगठन का गठन किया जायेगा |आने वाले विधान सभा चुनावो में पार्टी सभी राज्यों मे चुनाव लड़ेगी| विपिन कुमार शर्मा ने देश से भय भुखमरी,भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लिया तथा सभी कार्यकर्ताओं को अपने ऊर्जा वान भाषण से सम्वोधित किया, ध्यान सिंह कसाना ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ता को रामदास आठवले के अंदर बाबा साब अम्बेडकर की छवि नजर आती हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here