मुंगेर मेें  जदयू ने निकाला आभार यात्रा

0
31

लालमोहन महाराज, मुंगेर. जनता दल यूनाइटेड , मुंगेर की ओर से मुंगेर रेलवे स्टेशन परिसर से एक जूलूस के शक्ल में आभार यात्रा निकाला गया ।इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले पर आभार व्यक्त किया गया। आभार यात्रा में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बाबा फूले समता परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव , पूर्व अध्यक्ष जीवन श्रीवास्तव,मनोज कुशवाहा भी साथ साथ थे। आभार यात्रा का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष  संतोष सहनी ने किया। मुख्य रूप से जिला जदयू संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र नाथ,, तारापुर विधायक  राजीव कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव  नचिकेता मंडल, जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार, जदयू के वरिष्ठ नेता सौरभ निधि, जिला युवा जदयू अध्यक्ष विक्की गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूनम देवी, प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ के महासचिव, सैयदा हीना नाजनीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जसीम उद्दीन , गुलाम सुभानी,नीतीन राज, पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान,शिवम मंडल, राजेन्द्र कुमार राजू, पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष  विकास कुमार , दीपक सिंह,जय कृष्ण सिंह,, शालीग्राम सिंह, रामनाथ विंद, धरहरा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह, राजीव कुमार ,कृष्ण देव मंडल, के अलावे सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी मौजूद थे। आभार यात्रा मुंगेर शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए बस स्टैन्ड पर समापन हुआ। जहां जिला अध्यक्ष  संतोष सहनी की अध्यक्षता में सभा में संगठन प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र नाथ एवं विधायक राजीव कुमार सिंह ने  जातीय जनगणना जैसे ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया और  इस आभार यात्रा की सफलता के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here