रूट लेवल

न्यू मार्केट में दुकानदारों को हटाने के खिलाफ सड़क पर उतरे महबूब आलम

पटना। पटना जंक्शन स्थित न्यू मार्केट में सरकार के आदेश पर दुकानदारों को उजाड़ने के खिलाफ भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम सड़क पर उतर गए और अपनी पहलकदमी पर उजाड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगवाई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट से वार्ता हुई और फिर उसके बाद कार्रवाई रोकी गई। महबूब आलम के साथ आरवाईए के राज्य सचिव सुधीर कुमार व माले नेता मुर्तजा अली मौजूद थे। महबूब आलम ने वहां दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन के रवैये से डरने व आतंकित होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार दुकानदारों को धोखा दे रही है। पहले यह कहकर दुकानदारों को उजाड़ा गया कि सरकार सही तरीके से दुकानें बनाकर दुकानदारों के बीच आवंटित करेगी। इस नाम पर 3 एकड़ की जमीन खाली करा दी गई, लेकिन वह पूरा इलाका आज डंपिंग क्षेत्र बन गया है और वहां कचड़ा डाला जा रहा है। यह न केवल दुकानदारों को परेशान करने की कोशिश है बल्कि पूरे शहर के वातावरण को बिगाड़ने का भी मामला है।

 

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button