बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है : चिराग पासवान

0
25

तेवरऑनलाईन,पटना

लोक जनशक्ति पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था कि हालत नाजूक हो गई है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जनता को जिन्दा जलाया जा रहा है, आश्चर्य है कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति का हो उस राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों को ही कहीं गाँव छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। कहीं जाति पूछकर पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई की जाती है तो कहीं बैंक डकैती धड़ल्ले से हो रहा है। उदाहरण के तौर पर 29.09.14 फतूहा में पुलस द्वारा दलित यूवक को आँख फोड़ दिये जाने की घटना। राज्य में सरकार नाम की चीज है या नहीं उसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

आगे इन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री जितन राम मांझी बेबस मुख्यमंत्री है। राज्य में जितनी घटना घट रही है। एक शाजिस के तहत राज्य को अस्थिर करने का और जितन राम मांझी को विफल मुख्यमंत्री साबित करने का सुनियोजित, अभियान जनता दलयू के वैसे लोगों के द्वारा चलाया जा रहा है, जो अगली बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का अभियान चला रहे है। ये ऐसे लोग दोहरा चरित्र अपना रहे है। एक तरफ यह बताना चाह रहे है कि अनुसूचित जाति के प्रति जदयू और नीतीश कुमार की कितनी कटिबद्धता थी कि अनुसूचित जाति को मुख्यमंत्री बना दिया दूसरी ओर जब राज्य के लोगों को यह दर्शाना चाह रहे है कि अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अक्षम है। शासन व्यवस्था को नहीं सभाल पा रहे है इसलिए अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होगें। आगे इन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग और बिहार की सम्पूर्ण जनता वेवकूफ नहीं है। सारी स्थितियों को समझ रही है। खासकर के अनुसूचित जाति के लोगों का अक्षम साबित कर अपमानित करने कि साजिश जो चल रहा है उसका करारा जबाब आगामी चुनाव में अनुसूचित जाति, दलित, महादलित समुदाय के लोग नीतीश कुमार को देंगे। अनुसूचित जाति के लोग पेट का भूख बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन अपमान नहीं सह सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव विष्णु पासवान व प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंषी ने दी। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंषी ने बताया कि सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार जाँच दल घटना स्थल पर जाकर घटना की विस्तृत जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पषुपति कुमार पारस को सुपुर्द करेंगे।  रोहतास के काराकाट थाना अन्र्तगत मोहनपुर में जिन्दा जलाये जाने की घटना की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है। जिसमें दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असरफ अंसारी, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव ललन पासवान, जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नाम शामिल हैं। जांच दल कल घटना स्थल पर जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here