वरिष्ठ साहित्यकार और कवि बी.एल.गौड़ की सद्य: प्रकाशित कृति “काव्य समग्र- गीत” का लोकार्पण संपन्न।

0
15

रिपोर्ट : डॉ.विवेक गौतम

नई दिल्ली, 8 मई 2023. विगत दिनों बी.एल. गौड़ की गीत पुस्तक -“काव्य समग्र-गीत” का लोकार्पण इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में वरिष्ठ चिंतक, संपादक और लेखक पद्मश्री राम बहादुर राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पुस्तक पर अपना मत रखने वाले मुख्य वक्ताओं में -प्रो. रमा, (प्राचार्या, हंसराज कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) डॉ. ओम निश्चल(प्रसिद्ध गीतकार व समीक्षक) तथा जाने-माने वरिष्ठ गीतकार-ग़ज़लकार बालस्वरूप राही प्रमुख थे।

तीनों ही वक्ताओं ने पुस्तक में समाहित 155 गीतों में से अनेक गीतों गंभीर और सार्थक चर्चा की और गीतों की उपादेयता को सराहा। डॉ.ओम निश्चल ने न केवल बी.एल.गौड़ के गीतों की गंभीरता और बोधगम्यता पर प्रकाश डाला अपितु उनके गीतों का सस्वर पाठ भी किया। पुस्तक का परिचय कराने के लिए समारोह अध्यक्ष राम बहादुर राय के आदेश पर लेखक,विचारक और कवि बी.एल. गौड़ ने अपने एक गीत – पंखुरी की देह पर /ओस के कण देखकर /एक पल को यों लगा /ज्यों किसी ने थामकर ऑंसू किसी के /ला बिखेरे फूल पर – सुनाकर पुस्तक में कैसे गीत हैं इसकी एक बानगी प्रस्तुत की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय मनीषा के प्रतीक राम बहादुर राय ने भी गीत संकलन से दो गीतों की चर्चा की। सारा कार्यक्रम प्रो. रमेश गौड़ जी की देख-रेख में लगभग दो घंटे में सम्पन्न हुआ। पद्मश्री राम बहादुर राय ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कवि-गीतकार बी.एल.गौड़ शुभकामनाएं भी दीं। उन्हीं के वक्तव्य से कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की उपनिदेशक साफ़िया अलकबीर ने सभी को चाय पर आमंत्रित किया। इस भव्य और शानदार कार्यक्रम के लिए श्री बी.एल.गौड़ ने राम बहादुर राय, रमेश गौड़ तथा उनके अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से आभार प्रकट किया।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ साहित्यकार बी.एल. गौड़ अभी तक 20 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं जिनका प्रकाशन हो चुका है। ये कृतियां हिंदी साहित्य और कविता पर आधारित है। लगभग 100 काव्य प्रेमियों, साहित्यकारों,ग़ज़लकारों ने कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ.बी.एल.गौड़ और उनकी पुस्तक का मान बढ़ाया।

समारोह में उपस्थित विशिष्ट लोगों में से कुछ नाम इस प्रकार हैं – डॉ उपेंद्र नाथ रैना, डॉ. हरि सिंह पाल , डॉ राकेश पांडेय,डॉ अनिल चतुर्वेदी, तरुण कुमार, अधिवक्ता दर्शनानंद गौड़, नारायण कुमार (अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद), चाणक्य पत्रिका के संपादक डॉ. अमित जैन, नेशनल एक्सप्रैस के संपादक विपिन गुप्ता, डॉ. अनीता, विजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र निगम,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्रियां डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. कीर्ति काले, डॉ.जगदीश व्योम, इनके अतिरिक्त चंदा राउल प्रसिद्ध उड़िया नृत्यांगना ; प्रसिद्ध ग़ज़लकार विज्ञान व्रत भी सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here