पहला पन्ना

धरहरा में अक्षत निमंत्रण की सफलता को लेकर आर एस एस ने की बैठक

लालमोहन महाराज, मुंगेर

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर धरहरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रद्युम्न सिंह ने की। बैठक में विगत 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में धरहरा प्रखंड के सभी टोलों में किए गए अक्षत निमंत्रण की समीक्षा की गई। अक्षत निमंत्रण के लिए किए गए कार्य को सराहा गया। बैठक में शाखा के विस्तार, सप्ताह में रविवार को सुबह 7 बजे शाखा लगाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विस्तारक वसंत राणा, भाजपा के वरीय नेता शंभु सिंहा, कर्नल अरुण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा धरहरा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बंटी सिंह, नरेंद्र गांधी, दिनेश कुमार ,राजेश कुमार ,नीरज कुमार, निरंजन सिंह, राजा झा सहित दर्जनों थे।

editor

सदियों से इंसान बेहतरी की तलाश में आगे बढ़ता जा रहा है, तमाम तंत्रों का निर्माण इस बेहतरी के लिए किया गया है। लेकिन कभी-कभी इंसान के हाथों में केंद्रित तंत्र या तो साध्य बन जाता है या व्यक्तिगत मनोइच्छा की पूर्ति का साधन। आकाशीय लोक और इसके इर्द गिर्द बुनी गई अवधाराणाओं का क्रमश: विकास का उदेश्य इंसान के कारवां को आगे बढ़ाना है। हम ज्ञान और विज्ञान की सभी शाखाओं का इस्तेमाल करते हुये उन कांटों को देखने और चुनने का प्रयास करने जा रहे हैं, जो किसी न किसी रूप में इंसानियत के पग में चुभती रही है...यकीनन कुछ कांटे तो हम निकाल ही लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button