किसानों के हक में रालोसपा सड़क पर उतरेगी : उपेंद्र कुशवाहा

0
23

पटना। समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान-मजदूर और गरीब विरोधी है। किसानों के साथ जिस तरह का रवैया सरकार ने अपनाया है उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो रालोसपा इसके खिलाफ सड़क पर उतरेगी।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि रालोसपा देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन और केंद्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है। रालोसपा की दो दिवसीय समीक्षा बैठक में एक प्रस्ताव पास कर रालोसपा ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार किसानों की वाजिब और जायज मांगों को न सिर्फ अनदेखी कर रही है बल्कि किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। सरकार किसानों की मांगों पर विचार करे और किसान विरोधी कृषि बिल को तत्काल वापस करे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि बैठक में शिक्षा सुधार आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला भी लिया गया। रालोसपा लगातार शिक्षा के सवाल संघर्ष करती रही है, पार्टी शिक्षा के सवाल को और मुखरता से उठा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। बैठक में आम राय से लोगों ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिले जनोदेश में जीडीएसएस को तीसरें मोर्चे कि मान्यता मिली है। लोगों ने यह भी कहा कि यह फ्रंट बनाने में थोड़ी देर हुई। अगर यह फ्रंट पहले बना होता तो इसके नतीजे और बेहतर होती। बैठक में यह फैसला लिया गया कि रालोसपा सभी 104 विधान सभा क्षेत्रों में बैठक कर चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगी। इसके लिए 30 दलों का गठन किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा कार्यक्रम 15 से 25 दिसंबर के बिच होगा।

बैठक कि अध्यक्षता प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र कुशवाहा, संचालन प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, पार्टी नेता स्नेहलता कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव अंगद कुशवाहा, अभियान समिति प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, कार्यकारी अध्यक्ष बी.के.सिंह, रेखा गुप्ता, चंदन बागची, संतोष कुशवाहा, प्रदेष प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, अनिल यादव, मधु मंजरी, हिमांषु पटेल, चुन्ने खान, सुभाष सिंह कुषवाहा, संभाष चन्द्रवंषी, खुर्षीद अहमद सहित पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी प्रत्याशियों ने अपनी बात रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here